बलियाडीह को हराकर बराजोर ने जीता फुटबॉल फाइनल, एक गोल से दर्ज की शानदार जीत

झाझा, जमुई | रिपोर्ट: एमडी सद्दाम अंसारी
झाझा क्षेत्र में बलियाडीह और बराजोर के बीच खेले गए रोमांचक फुटबॉल फाइनल मुकाबले में बराजोर की टीम ने एक गोल से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी Z Ali Bhutto और डॉ. एजाज साहब मौजूद रहे। इस अवसर पर बराजोर पंचायत के मुखिया मोहम्मद अनवर, झाझा प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी तथा कानन पंचायत के मुखिया प्रत्याशी जासिर साहब समेत कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

बराजोर की जीत के बाद मैदान में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले ने खिलाड़ियों के खेल कौशल और क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाया।








