
फूलपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया भरत मिलाप, आकर्षक झांकियों और सजे पंडालों ने खींचा ध्यान
फूलपुर, आजमगढ़। आदर्श नगर पंचायत फूलपुर में विजयदशमी और दशहरा पर्व के बाद 21 अक्टूबर की देर रात भरत मिलाप का कार्यक्रम धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक ढंग से सजाए गए पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
बस स्टैंड, शंकर जी तिराहा, मौर्य भवन के पास, गल्ला मंडी और सब्जी मंडी सहित कई स्थानों पर सुंदर सजावट के साथ पंडाल लगाए गए यहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने और पंडालों की सजावट देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी कई स्थानों पर भजन-कीर्तन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
भरत मिलाप के अवसर पर देर रात विभिन्न आकर्षक झांकियां निकाली गईं। आयोजकों और कलाकारों ने झांकियों को अलग-अलग स्वरूप देकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया सुसज्जित झांकियों को देखने के लिए लोग देर रात तक मौजूद रहे वहीं, कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहा सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी गई। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली इस तरह फूलपुर में विजयदशमी के बाद आयोजित भरत मिलाप का कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और उत्सवी माहौल के बीच संपन्न हुआ।








