best news portal development company in india

सुपौल में विजयादशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, गांधी मैदान में रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

SHARE:

सुपौल में विजयादशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, गांधी मैदान में रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

रिपोर्ट अल्ताफ राजा

सुपौल में विजयादशमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ‘राघव’, विनय भूषण और खोखा चौधरी, मो अल्ताफ राजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विजयादशमी के आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं, पुलिस अधीक्षक शरत आर.एस. के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। जिलाधिकारी के स्तर से भी प्रशासनिक व्यवस्था पर नजर रखी गई।इसके बाद सुपौल के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।विजयादशमी का यह पर्व लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों का त्याग करने की प्रेरणा देता है। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई