बरदह में 27 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, महिला गिरफ्तार
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव में पुलिस ने अवैध देशी शराब बेचने के आरोप में मंशा देवी (45) पत्नी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 135 पाउच विन्डीज लाइम देशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। सूचना मिलने पर महिला को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना बरदह पर मुकदमा अपराध संख्या 334/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के विरुद्ध वर्ष 2018 में भी धारा 323 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार और महिला कांस्टेबल संजू।








