best news portal development company in india

UP PET परीक्षा को लेकर आजमगढ़ में प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने रोडवेज बस स्टेशन का किया निरीक्षण

SHARE:

परीक्षार्थियों के ठहरने, सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आजमगढ़। UP PET परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क है। 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के ठहरने, यात्री विश्राम स्थल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सुगम आवागमन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना और उन्हें सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के साथ परीक्षा के बाद उनके गंतव्य तक लौटने की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई