best news portal development company in india

केयर्स ग्रुप का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न, गणमान्य अतिथियों और डॉक्टरों की रही उपस्थिति

SHARE:

केयर्स ग्रुप का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न, गणमान्य अतिथियों और डॉक्टरों की रही उपस्थिति

फूलपुर, आजमगढ़। केयर्स ग्रुप के अंतर्गत केयर मेडिकल स्टोर, केयर कलेक्शन सेंटर और केयर पैथोलॉजी का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और चिकित्सकों ने भाग लिया।

समारोह में विशेष रूप से मुफ्ती अहमदुल्लाह साहब मदरसा अरबिया बैतुल उलूम, जलालुद्दीन, सुधीर राजभर, संभावित दावेदार विधानसभा फूलपुर-पवई, डॉ. मनोज गुप्ता , चंदन गुप्ता , फैसल ताहिर, डॉ. राशिद, डॉ. नईम, डॉ. अब्दुल्लाह, डॉ. रवि यादव जेपी हॉस्पिटल, डॉ. आरिफ, डॉ. रेहान, फतेहउल्लाह खान, आफताब आलम, कामरान खान, फैज, अंगद और गुलजार शेख सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस पहल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मेडिकल स्टोर, सैंपल कलेक्शन और पैथोलॉजी से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। स्थानीय स्तर पर ऐसी सुविधाओं की शुरुआत से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने केयर्स ग्रुप की इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में ग्रुप की संचालिका एवं प्रमुख नाजिया अदनान ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया केयर्स ग्रुप की यह शुरुआत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई