best news portal development company in india

फूलपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के ₹3,043 कराए वापस, पीड़ित को मिली राहत

SHARE:

फर्जी रुपये भेजने का मैसेज भेजकर की गई थी ठगी, साइबर हेल्पडेस्क ने बैंक से समन्वय कर पूरी रकम लौटाई

फूलपुर, आजमगढ़। थाना फूलपुर की साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार युवक के बैंक खाते में ₹3,043 की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।

पुलिस के अनुसार, फूलपुर कस्बा निवासी आकाश बिन्द पुत्र राम सजावन बिन्द के साथ 16 अक्टूबर 2026 को साइबर ठगी हुई थी। उनके मोबाइल पर रुपये भेजने से संबंधित फर्जी मैसेज भेजकर बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से ₹3,043 की धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क ने संबंधित बैंक को नोटिस भेजकर ठगी की रकम होल्ड कराई। इसके बाद बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दयानन्द और महिला आरक्षी पूजा पाण्डेय शामिल रहीं।

साइबर ठगी होने पर क्या करें?

तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने और वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई