best news portal development company in india

बरदह पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित को वापस कराए 7,400 रुपये

SHARE:

साइबर ठगी की पूरी धनराशि बैंक खाते में कराई गई वापस, पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई पर जताया संतोष

आजमगढ़, 29 अक्टूबर 2026। जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि 7,400 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को सौरभ प्रजापति पुत्र विनोद प्रजापति निवासी ग्राम बेलाखास, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के साथ बिना जानकारी के 7,400 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। पीड़ित ने 5 अक्टूबर 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33103260058845 दर्ज कराई थी।

शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी धनराशि 7,400 रुपये को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की अपील

आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, एटीएम पिन एवं पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा “www.cybercrime.gov.in” (https://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराने में मदद मिल सके।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई को थाना बरदह के थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनीष सिंह एवं महिला आरक्षी आरती सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई