आजमगढ़। दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, निजामाबाद पुलिस ने कब्रिस्तान मोड़ से दबोचा
आजमगढ़। जनपद के थाना निजामाबाद पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम वजीरमलपुर स्थित कब्रिस्तान मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को हरिराम यादव पुत्र लौटन यादव निवासी ग्राम जमालपुर काजी, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ ने थाना निजामाबाद में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 18 सितंबर 2026 की रात दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री प्रतिभा यादव उर्फ अन्तिमा के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
इस मामले में थाना निजामाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 239/2026 के तहत धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव पुलिस बल के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित केदार यादव पुत्र रामस्वरूप यादव, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी ग्राम वजीरमलपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को कब्रिस्तान मोड़, वजीरमलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुबह करीब 10:50 बजे अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल नीरज कुमार थाना निजामाबाद शामिल रहे।








