best news portal development company in india

आजमगढ़। मिशन शक्ति 6.0 के तहत ‘नई-किरण’ ने दो बिखरे परिवारों में कराया समझौता

SHARE:

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में चार मामलों की हुई सुनवाई, तीन मामलों में दोनों पक्ष पहुंचे,आपसी बातचीत से दो दंपतियों के बीच बनी सहमति

आजमगढ़, 29 अक्टूबर 2026। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई-किरण’ की पहल पर दो दंपतियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। परिवारों को टूटने से बचाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद दो परिवारों में समझौता हो गया।

एडीजी जोन वाराणसी श्री नवीन अरोड़ा एवं डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में 29 अक्टूबर 2026 को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई-किरण’ में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुल चार पत्रावलियों में संबंधित दोनों पक्षों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर मध्यस्थता के लिए बुलाया गया था। इनमें से तीन मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। पुलिस टीम ने आपसी बातचीत और समझाने-बुझाने के प्रयासों के माध्यम से दो दंपतियों के बीच सहमति स्थापित कराते हुए समझौता कराया। शेष मामले में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित कर पक्षकारों को सूचित किया जाएगा।

इन दो परिवारों में हुआ समझौता

समझौता कराने वाले मामलों में अंजली साहनी पत्नी मिंटू साहनी निवासी रैचन्दपट्टी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ तथा रुबाना बानो पत्नी तारिक निवासी ऐमामबाड़ा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ के पारिवारिक विवाद शामिल रहे।

इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना तथा पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार कम करने में सहयोग करना है।

इस दौरान उपनिरीक्षक महेन्द्र तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई