आजमगढ़। रौनापार पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 2 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराए वापस
आजमगढ़। जनपद के थाना रौनापार की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 2,000 रुपये वापस करा दिए हैं। पुलिस ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई धनराशि में से 3,000 रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराए थे, जिसमें से 2,000 रुपये पीड़ित को वापस मिल गए हैं।
पुलिस के अनुसार, शाहआलम पुत्र इसा अहमद निवासी ग्राम करखिया रुस्तम सराय, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ के साथ 8 सितंबर 2025 को 3,300 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। इस संबंध में पीड़ित ने 9 सितंबर 2025 को थाना रौनापार में शिकायत संख्या 23109250136977 दर्ज कराई थी।
MRM पोर्टल के माध्यम से वापस कराई गई धनराशि
शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना रौनापार की साइबर टीम ने संबंधित बैंकों से ई-मेल एवं दूरभाष के माध्यम से समन्वय स्थापित कर साइबर ठगी की गई कुल धनराशि में से 3,000 रुपये फ्रॉड करने वालों के विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराए। होल्ड कराई गई धनराशि में से 2,000 रुपये 28 अक्टूबर 2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। शेष होल्ड धनराशि पोर्टल पर अपडेट होने के बाद वापस कराने की कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई को थाना रौनापार की साइबर टीम ने अंजाम दिया।
साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की अपील
आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा “www.cybercrime.gov.in” (https://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं। अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, एटीएम पिन एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।








