देवगांव पुलिस ने चोरी और गृहभेदन की दो घटनाओं का किया खुलासा, 10, 5 और 19 मुकदमों का है तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास; ₹1,510 नकदी और कारतूस भी मिले
आजमगढ़, 30 अक्टूबर 2026। जनपद में चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध आजमगढ़ और जौनपुर सहित विभिन्न थानों में कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं। इनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में देवगांव पुलिस टीम ने 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:50 बजे मेहनाजपुर रोड स्थित मोलनापुर ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दो चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, पहली घटना 30 सितंबर 2026 की रात की है थाना देवगांव क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर सोठौली निवासी रामाशंकर यादव पुत्र जयराम यादव के घर के मुख्य द्वार के पास बरामदे में खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP50CB2593), दो टीवी और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया था इस मामले में थाना देवगांव पर मुकदमा अपराध संख्या 349/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी दूसरी घटना 10 अक्टूबर 2026 की है ग्राम कंजहित निवासी शिवशंकर पुत्र स्वर्गीय दयाराम के घर में घुसकर बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 358/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद सामान के आधार पर इन दोनों घटनाओं का अनावरण करने का दावा किया है।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी
देवगांव पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
1. संजय राय पुत्र अकबल बहादुर, निवासी रामचन्द्रपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
2. सुमित उर्फ सोनू सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह, निवासी अहिरौली, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़।
3. संतोष सिंह पुत्र स्वर्गीय चन्द्रप्रकाश सिंह, निवासी तिलहुआ, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
चोरी की बाइक, चांदी के आभूषण और अवैध तमंचा बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है—
– चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP50CB2593।
– चांदी की तीन जोड़ी पायल।
– चांदी की 15 बिछिया।
– पीली धातु की एक चेन।
– 1,510 रुपये नकद।
– एक अवैध तमंचा .315 बोर।
– दो जिंदा कारतूस .315 बोर।
तीनों के खिलाफ दर्ज हैं कुल 34 मुकदमे
पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं।
संजय राय: इसके विरुद्ध कुल 10 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें चोरी, मारपीट, जानलेवा हमला, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।
सुमित उर्फ सोनू सिंह: इसके विरुद्ध कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
संतोष सिंह: इसके विरुद्ध कुल 19 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें चोरी, गृहभेदन, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। इसका आपराधिक इतिहास आजमगढ़ के साथ जौनपुर जनपद के थानों में भी दर्ज है।
तीन मुकदमों में दर्ज हुई कार्रवाई
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना देवगांव में निम्नलिखित अभियोग दर्ज हैं—
1. मु0अ0सं0 349/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस।
2. मु0अ0सं0 358/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस।
3. मु0अ0सं0 376/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (अभियुक्त संजय राय के विरुद्ध)।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुल्तान खान, उपनिरीक्षक शकील अहमद खान, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, हेड कांस्टेबल संजय दुबे, कांस्टेबल विपिन यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह, रिजर्व कांस्टेबल मोहित मिश्रा, अमित तिवारी, हिमांशु कुशवाहा सहित थाना देवगांव की पुलिस टीम शामिल रही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।








