AMU छात्रसंघ चुनाव में सुहैब अंसारी की दावेदारी, छात्रों से जनसंपर्क कर रख रहे अपनी प्राथमिकताएं
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में आगामी 5 नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। इसी क्रम में कैबिनेट मेंबर पद के उम्मीदवार सुहैब अंसारी, रिसर्च स्कॉलर, डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री, छात्रों के बीच जनसंपर्क कर रहे हैं और विभिन्न छात्र संगठनों एवं छात्रसंघ से जुड़े लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।
मूल रूप से फूलपुर, आजमगढ़ के रहने वाले सुहैब अंसारी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लंबे समय तक शैक्षणिक जीवन बिताया है। इस दौरान उन्हें शिक्षा के साथ-साथ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति और छात्रहित से जुड़े विषयों को समझने का अवसर मिला है। वे अपने राजनीतिक और शैक्षणिक अनुभवों के आधार पर चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान वे छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं, शैक्षणिक सुविधाओं और विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। वे छात्रों से समर्थन की अपील करते हुए अपनी प्राथमिकताएं सामने रख रहे हैं। अब 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में मतदाताओं का रुख महत्वपूर्ण होगा।








