best news portal development company in india

आजमगढ़। दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तार, तीन लोगों की मौत से जुड़ा है मामला

SHARE:

खुशबू यादव ने अपने दो बच्चों के साथ रानी की सराय हाल्ट पर ट्रेन के आगे लगाई थी छलांग, पुलिस ने आरोपी पति को घर से दबोचा

आजमगढ़, 31 अक्टूबर 2026। आजमगढ़ के थाना तहबरपुर क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने वांछित पति को गिरफ्तार किया है। यह मामला एक महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर हुई मौत से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी पति को उसके गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना गंभीरपुर क्षेत्र के ग्राम भवतर चक निवासी भीमा यादव ने 29 अक्टूबर को थाना तहबरपुर में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री खुशबू यादव की शादी 10 मई 2022 को तहबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी विपिन यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही खुशबू को दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।

शिकायत के मुताबिक, 28 अक्टूबर को भी खुशबू के साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद उसे मायके के पंचायत भवन पर छोड़ दिया गया। आरोप है कि पति द्वारा बार-बार आत्महत्या करने के लिए कहे जाने से आहत होकर खुशबू अपने दोनों बच्चों के साथ रानी की सराय हाल्ट पहुंची और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में खुशबू और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई।

पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में थाना तहबरपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 162/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में पति विपिन यादव और उसके परिवार के अज्ञात सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर को आरोपी विपिन यादव को उसके घर ग्राम मदारपुर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यपाल, कांस्टेबल सुविन्द्र कुमार गुप्ता और कांस्टेबल विशाल कुमार यादव शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विपिन यादव पुत्र मान सिंह यादव ग्राम मदारपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ का निवासी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई