best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह, सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

क्वार्टर गार्ड में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने का लिया संकल्प

आजमगढ़, 31 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित क्वार्टर गार्ड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन ईश्वर लाल गुर्जर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन आजमगढ़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ ली।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई