best news portal development company in india

सरदार पटेल जयंती पर युवाओं को बड़ी सौगात, ₹1,725 करोड़ की कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार योजना का शुभारंभ

SHARE:

सरदार पटेल जयंती पर युवाओं को बड़ी सौगात, ₹1,725 करोड़ की कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार योजना का शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से ₹1,725 करोड़ की लागत वाली ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय एकता के भाव से जोड़ना तथा प्रदेश में उनके कौशल विकास और रोजगार के लिए प्रभावी व्यवस्था करना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और टूलकिट वितरित किए। वहीं, रोजगार पाने वाले युवा साथियों को जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।

इसके साथ ही युवाओं के कौशल प्रशिक्षण (स्किलिंग) और रोजगार उपलब्ध कराने (प्लेसमेंट) के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए,मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई