best news portal development company in india

1.63 लाख सक्रिय बूथों से प्रतिदिन इंटरनेट मीडिया पर साझा हों विकास की कहानियां ‘मुख्यमंत्री योगी’

SHARE:

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र, एसआईआर अभियान और युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज का लाभ तभी राजनीतिक ताकत में बदलेगा, जब उसकी जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचेगी। प्रदेश के 1.63 लाख सक्रिय बूथों से प्रतिदिन इंटरनेट मीडिया पर विकास कार्यों की सकारात्मक कहानियां साझा की जानी चाहिए।

शुक्रवार को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्षों, विधायकों और जिला एवं विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

हर बूथ तक पहुंचे सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को वर्तमान सरकार की उपलब्धियों और पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की तुलनात्मक पुस्तिकाएं प्रत्येक बूथ तक पहुंचानी चाहिए। कार्यकर्ता इनका अध्ययन करें और जनता से संवाद स्थापित करें, ताकि विपक्ष के नकारात्मक नैरेटिव और गलतफहमियों का जवाब तथ्यों के साथ दिया जा सके उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों पर सोशल मीडिया की सक्रिय टीम होनी चाहिए। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से विकास कार्यों की सकारात्मक जानकारी नियमित रूप से साझा की जाए।

एसआईआर अभियान को बताया महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को महत्वपूर्ण बताते हुए बूथ स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं उन्होंने कमल साथी ऐप पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर पात्र मतदाताओं की पहचान करने और 18 से 19 वर्ष के युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से इस अभियान की नियमित समीक्षा करने को भी कहा।

राम मंदिर आंदोलन का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलने की घटना का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाठी-गोली खाने के बावजूद अपना संकल्प नहीं छोड़ा। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण उसी संघर्ष का परिणाम है उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक संघर्ष और सरकार के विकास कार्यों की जानकारी भी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा की राजनीतिक ताकत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाते हुए सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना चाहिए बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनोद तावड़े सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई