best news portal development company in india

बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 6.50 लाख की ठगी, कैशियर गिरफ्तार!

SHARE:

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक कर्मियों की मिलीभगत किया वारदात…..

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से 6.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ग्राम व्योहरा निवासी पुनवासी विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि बड़ौदा यूपी बैंक की गोपालगंज शाखा के कर्मचारियों ने उन्हें गुमराह कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उनके खाते से अलग-अलग तिथियों में 6.50 लाख रुपये निकाल लिए।

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें तत्कालीन कैशियर राहुल कुमार, शाखा प्रबंधक महेश कुमार और असिस्टेंट मैनेजर कुनाल पंत की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने 25 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया से आरोपी कैशियर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment