अवैध लाल-नीली बत्ती, काली फिल्म और फर्जी नंबर प्लेट वालों पर सख्ती….
आजमगढ़, 31 मार्च 2026: जनपद में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित हुआ।
👉 अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र स्थित बागेश्वर चौराहे पर यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग की। इस दौरान अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगे वाहनों, “पुलिस” या “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखे बिना अधिकृत वाहन, काली फिल्म लगे वाहनों तथा फर्जी या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।

👉 चेकिंग के दौरान कुल 67 दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इनमें 9 वाहन काली फिल्म लगे पाए गए, 10 वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट मिली, जबकि 2 मामलों में पुलिस कर्मी बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाते पाए गए। इसके अलावा 45 अन्य वाहन विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले।

👉 पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध चिन्हों या प्रतीकों का प्रयोग न करें।
👉 पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाकर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा।









