वाहन मालिक ने कहा “धन्यवाद आजमगढ़ पुलिस”….
आजमगढ़, 1 अप्रैल 2026। कचहरी परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई मोटरसाइकिल को आजमगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। पुलिस की सक्रियता से वाहन स्वामी को राहत मिली और उन्होंने पुलिस की सराहना की।
जानकारी के अनुसार, अमित नामक व्यक्ति बुधवार को अपने निजी कार्य से कचहरी परिसर आए थे और अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी थी। कार्य समाप्त कर लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी रोडवेज को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रोडवेज ने बिना देर किए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सक्रिय कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद वाहन को उसके स्वामी को सौंप दिया गया।
मोटरसाइकिल मिलने पर वाहन स्वामी ने आजमगढ़ पुलिस की तत्परता और कुशल कार्यशैली की सराहना की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए इसी तरह तत्परता से कार्यवाही जारी रहेगी।









