best news portal development company in india

शाहगंज : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख!

SHARE:

गाँव वालों के प्रयास से रुका आग का तांडव….

जौनपुर । जनपद के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गोडिला गांव में रविवार की शाम शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अमर बहादुर यादव के खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगारी गिरते ही खेत में आग लग गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई। हालांकि, आग बुझने तक करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। तहसील प्रशासन ने बताया कि पीड़ित किसान को शासन स्तर से सहायता दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई