best news portal development company in india

आजमगढ़: नए थाना अध्यक्ष का सख्त संदेश, कार्यभार संभालते ही बाजार में किया फ्लैग मार्च

SHARE:

बिलरियागंज, आजमगढ़:

बिलरियागंज थाने में नए थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। गुरुवार शाम उन्होंने पुलिस बल के साथ बिलरियागंज बाजार में फ्लैग मार्च किया और व्यापारियों व आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के दौरान थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति कायम रखना और लोगों को सुरक्षित माहौल देना है।

साथ ही उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे क्षेत्र छोड़ दें या अपने व्यवहार में सुधार लाएं। किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई