best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित पशु वध मामले का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी 1 मई की रात अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था….

आजमगढ़, 03 मई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामदगी प्रकरण का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को लोहरा चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम फखरुद्दीनपुर स्थित ग्रीन पैराडाइज ढाबा के पीछे मिट्टी के भीटा पर प्रतिबंधित पशु के सिर, खाल और अन्य अवशेष बोरे में रखे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष बरामद कर पशु चिकित्सक को सौंपा और अन्य अवशेषों को जमीन में दबवाया। इस मामले में थाना मुबारकपुर में गोवंशीय संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान अभियुक्त सलमान अहमद (24) निवासी खैराबाद, जनपद मऊ का नाम सामने आया। इसके बाद 2 मई को पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी दामोदरपुर मार्ग पर एक बाग में मौजूद है और किसी वारदात की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध असलहा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन और ₹250 नकद बरामद हुए हैं। इस संबंध में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनका वध करता था और मांस बेचता था। 1 मई की रात भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था, लेकिन आसपास लोगों की आहट मिलने पर सभी मौके से फरार हो गए थे।

इस कार्रवाई में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई