best news portal development company in india

ममता बनर्जी को ‘पश्चिम बंगाल आजाद’ घोषित करने की सलाह, बांग्लादेशी जमात नेता के बयान पर सियासी घमासान!

SHARE:

वर्तमान में चुनाव हारी CM ममता बनर्जी के राजनीतिक रुख को बांग्लादेश के नेता का समर्थन वीडियो वायरल…..

ढाका/कोलकाता। बांग्लादेश की कट्टरपंथी संगठन बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा के एक विवादित बयान ने भारत और पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नूरुल हुदा ने ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल को “भारत से आजाद” घोषित करने और नई दिल्ली के खिलाफ “जंग का ऐलान” करने की अपील की है।

वीडियो संदेश में नूरुल हुदा कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं, “ममता, अभी इस्तीफा मत दीजिए। दिल्ली के खिलाफ युद्ध की घोषणा कीजिए और पश्चिम बंगाल की स्वतंत्रता की घोषणा कर दीजिए। बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान आपके साथ खड़े रहेंगे।” इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बयान को कई राजनीतिक दलों और विश्लेषकों ने भड़काऊ, अलगाववादी और भारत की संप्रभुता के खिलाफ बताया है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इस बयान को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा 207 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस को 2, आम जनता उन्नयन पार्टी को 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 1 और ऑल इंडिया सेकुलर फ्रंट को 1 सीट मिली।

मत प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 45.84 प्रतिशत और तृणमूल कांग्रेस को 40.80 प्रतिशत वोट मिले। चुनावी नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी विदेशी राजनीतिक या धार्मिक संगठन के नेता द्वारा भारत के किसी राज्य को अलग होने की सलाह देना संवेदनशील मामला है। ऐसे बयानों से दोनों देशों के संबंधों और आंतरिक सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment