best news portal development company in india

आजमगढ़ में रील बनाने के चक्कर में युवक ने किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने दर्ज की FIR

SHARE:

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने सड़क पर बाइक के चारों तरफ आग लगाकर स्टंट किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास का है। वीडियो में युवक सड़क के बीच बाइक खड़ी कर उसके चारों ओर आग जलाकर स्टंट करता नजर आ रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो में बाइक का नंबर UP50 DC 3535 दिखाई दे रहा है। युवक की पहचान सर्वेश्वर सोनकर निवासी डीएवी आवास के रूप में बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक सोशल मीडिया पर वायरल होने के उद्देश्य से यह खतरनाक हरकत कर रहा था।

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार संबंधित युवक को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के स्टंट न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की हरकतों पर चिंता जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता पाने के लिए युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन ने युवाओं से सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील की है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई