best news portal development company in india

गाजियाबाद होटल में युवती का शव मिलने से सनसनी, दोस्त से पूछताछ

SHARE:

गाजियाबाद होटल में युवती का शव मिलने से सनसनी, दोस्त से पूछताछ

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

जानकारी देतीं हुई एसिपी कोतवाली उपासना पांडे 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती अपने एक परिचित युवक के साथ होटल में ठहरी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक वहां से चला गया। इसके कुछ समय बाद युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतका की मां ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। युवती के परिचित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई