best news portal development company in india

CM योगी के आजमगढ़ दौरे से पहले SSP ने संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

SHARE:

CM योगी के आजमगढ़ दौरे से पहले SSP ने संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आजमगढ़। 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आजमगढ़ दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम स्थल, रूट और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की विशेष योजना तैयार की गई है। पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

एसएसपी ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई