best news portal development company in india

APK फाइल भेजकर करता था ठगी, जमुई पुलिस ने साइबर अपराधी को दबोचा!

SHARE:

APK फाइल भेजकर करता था ठगी, जमुई पुलिस ने साइबर अपराधी को दबोचा

जमुई, बिहार से मो आसिफ अनवर की रिपोर्ट –

जमुई पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अगर आप भी अपने मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक्स या APK फाइल्स को बिना सोचे-समझे डाउनलोड कर लेते हैं, तो सावधान हो जाइए! जमुई में पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर साइबर ठग को दबोचा है, जो सिर्फ एक APK फाइल भेजकर लोगों के बैंक खाते खाली कर देता था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

मामला जमुई जिले का है, जहां पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर गठित SIT, साइबर थाना, सिकंदरा थाना और चंद्रदीप थाना पुलिस ने एक संयुक्त छापेमारी की। इस गुप्त ऑपरेशन के दौरान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 23 वर्षीय आलोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है, वह बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी आलोक कुमार लोगों के मोबाइल पर एक खतरनाक APK फाइल भेजता था। जैसे ही कोई मासूम इस फाइल को डाउनलोड करता, आरोपी को उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता था। इसके बाद वह बैंक खातों और अन्य गोपनीय जानकारियों को चुराकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक करीब एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुका है।

इस मामले को लेकर जमुई साइबर थाने में कांड संख्या 29/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से कई डिजिटल साक्ष्य और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जमुई पुलिस ने आम जनता से एक खास अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, लॉटरी के झांसे या किसी भी अनजान APK फाइल को अपने मोबाइल में भूलकर भी डाउनलोड न करें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके बैंक खाते को पूरी तरह खाली कर सकती है।इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई