best news portal development company in india

आजमगढ़: छत पर सोता रहा परिवार, घर से लाखों के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर!

SHARE:

आजमगढ़: छत पर सोता रहा परिवार, घर से लाखों के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर

आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली चौहान बस्ती में गुरुवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। परिवार के छत पर सोने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुस गए और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पीड़ित नखड़ू चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर घर में दाखिल हुए और कई कमरों की अलमारी व बक्सों में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

घर के एक कमरे में उनकी बहू सो रही थी। बताया जा रहा है कि चोर उस कमरे तक नहीं पहुंचे, जिससे वहां रखा सामान सुरक्षित बच गया।

रात में मौसम खराब होने और हल्की आंधी-बारिश के कारण परिवार की नींद खुली। नीचे आने पर घर के कमरों के दरवाजे खुले मिले और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब मिला।

सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई