best news portal development company in india

आजमगढ़: दीदारगंज में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

आजमगढ़: दीदारगंज में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले सामने आए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहली घटना खेतापट्टी गांव की है, जहां 35 वर्षीय गरुण राजभर बुधवार रात भोजन के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित मंडई में सोने गए थे। गुरुवार सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका पाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

दूसरी घटना मगहां उर्फ पल्थी गांव में सामने आई। यहां 55 वर्षीय हरिश्चंद्र, जो वेल्डिंग का कार्य करते थे, गुरुवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर स्थित मंडई में मृत पाए गए। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी!

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई