best news portal development company in india

आजमगढ़: पूर्व चौकी प्रभारी पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सीओ लालगंज ने शुरू कराई जांच

SHARE:

आजमगढ़: पूर्व चौकी प्रभारी पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सीओ लालगंज ने शुरू कराई जांच

आजमगढ़। देवगांव थाना क्षेत्र के पल्हना विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा जमुई में एक पूर्व चौकी प्रभारी को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने वर्तमान में जहानागंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है, जबकि मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित उपनिरीक्षक, जो पहले पल्हना चौकी पर तैनात थे, का गांव में लंबे समय से आना-जाना था। आरोप है कि उनका गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति की पत्नी से लगातार संपर्क था, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। स्थानांतरण के बाद भी उनके गांव आने की बात ग्रामीणों ने कही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9 बजे ग्रामीणों ने संबंधित उपनिरीक्षक को घेर लिया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें पल्हना चौकी ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद वह वहां से चले गए, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने जांच शुरू करा दी है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई