best news portal development company in india

साइबर ठगी का पैसा खाते में मंगाने वाला शातिर गिरफ्तार, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

SHARE:

साइबर ठगी का पैसा खाते में मंगाने वाला शातिर गिरफ्तार, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की रकम अपने बैंक खाते में मंगवाकर कमीशन लेने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध एटीएम निकासी और शिकायत की जांच के दौरान बैंक खाते के खाताधारक अमित मौर्या निवासी समडीह आलापुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकर नगर को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों सौरभ पाण्डेय, आदिश दुबे और अभय के साथ साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़ा था। उसने अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड और पासबुक की जानकारी साथी सौरभ पाण्डेय को उपलब्ध कराई थी। आरोपी के खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम जमा करने और निकालने में किया जाता था, जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था।

पुलिस ने खातों के बैंक स्टेटमेंट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अमित मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई