best news portal development company in india

आजमगढ़: सड़क पर शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने 25 लोगों का किया चालान

SHARE:

आजमगढ़: सड़क पर शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने 25 लोगों का किया चालान

आजमगढ़। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सड़क पर सूरूर’ के तहत कोतवाली पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने सड़क और सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 25 लोगों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान सभी को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और धूम्रपान से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था और यातायात सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन सड़क पर सूरूर’ लगातार चलाया जाएगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई