best news portal development company in india

आजमगढ़ में ई-रिक्शा चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

SHARE:

आजमगढ़ में ई-रिक्शा चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद में लगातार सामने आ रही ई-रिक्शा और बैटरी चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात मोहटी घाट क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की 8 चोरी की ई-रिक्शा, 36 बैटरियां तथा एक मास्टर-की बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मो. मिजान, अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव, विनोद जायसवाल, योगेश्वर जायसवाल, बृजेश कुमार गुप्ता और तबस्सुम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तबस्सुम शहर में बिना निगरानी खड़ी ई-रिक्शाओं की रेकी करती थी। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य मास्टर-की की मदद से ई-रिक्शा चोरी कर सुनसान स्थान पर ले जाते, जहां से बैटरियां और अन्य सामान निकालकर कबाड़ में बेच दिया जाता था। बिक्री से मिली रकम आपस में बांट ली जाती थी।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कोतवाली और सिधारी थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव के खिलाफ पहले से चोरी, शस्त्र अधिनियम और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई