best news portal development company in india

आजमगढ़: पीआरवी वाहन दुर्घटना की सूचना छिपाना पड़ा भारी, डायल-112 के दो पुलिसकर्मी निलंबित

SHARE:

आजमगढ़: पीआरवी वाहन दुर्घटना की सूचना छिपाना पड़ा भारी, डायल-112 के दो पुलिसकर्मी निलंबित

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डायल-112 के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। थाना जहानागंज क्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी बृजलाल पटेल और आरक्षी कमलेश कुमार गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को पीआरवी वाहन चालक होमगार्ड राधेश्याम द्वारा वाहन लापरवाही से चलाने के कारण पीआरवी एक दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। आरोप है कि इस घटना की सूचना न तो कंट्रोल रूम को दी गई और न ही संबंधित प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया गया।

मामले की समीक्षा में दोनों पुलिसकर्मियों पर अनुशासनहीनता, लापरवाही और अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर चूक के आरोप सामने आए। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दण्ड एवं अपील नियमावली-1991 के तहत विभागीय जांच के आदेश देते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना आचरण पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई