best news portal development company in india

जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर कलान से पवई तक निकली पदयात्रा

SHARE:

जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर कलान से पवई तक निकली पदयात्रा

पवई (आजमगढ़)। लोक निर्माण विभाग के अधीन क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण और सुगम आवागमन की मांग को लेकर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने कलान से पवई तक पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। पदयात्रा के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान वर्षों से बदहाल सड़कों की ओर आकर्षित किया गया।

भारत नव निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा शुक्रवार शाम करीब चार बजे कलान से शुरू होकर पवई पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जर्जर सड़कों के शीघ्र निर्माण, गड्ढामुक्त सड़कें उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोक निर्माण विभाग की कई सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं, जिससे आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं, किसानों और राहगीरों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कें खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

राम अवतार गुप्ता ने कहा कि यह पदयात्रा पूरी तरह जनहित और क्षेत्रहित में आयोजित की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि पदयात्रा से पहले विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से इसमें सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई थी। पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से सड़क निर्माण के संबंध में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई