best news portal development company in india

गढ़वा बाबा मंदिर विश्राम घाट के सुंदरीकरण का कार्य शुरू, 1.37 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

SHARE:

गढ़वा बाबा मंदिर विश्राम घाट के सुंदरीकरण का कार्य शुरू, 1.37 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर कस्बा स्थित ऐतिहासिक श्री विश्राम घाट (गढ़वा बाबा मंदिर) के घाट के निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य का शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। पर्यटन विभाग के अधिकारियों, मंदिर के पुजारी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

कुंवर नदी के तट पर स्थित विश्राम घाट लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। यहां फूलपुर कस्बे के अलावा मेजवां, ऊदपुर, कनेरी, गोबरहा, जगदीशपुर सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों की लंबे समय से घाट के सुंदरीकरण की मांग थी।

इस मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के उपसभापति एवं दर्जा प्राप्त मंत्री ऋषिकांत राय तथा समाजसेवी अंशुमान जायसवाल ने शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए। इसके परिणामस्वरूप शासन ने घाट के निर्माण एवं सुंदरीकरण के लिए 1.37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की।

जिला पर्यटन अधिकारी नवीन और सहायक अभियंता रोशन जायसवाल ने बताया कि शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य विधिवत प्रारंभ करा दिया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जेई अभिमन्यु सिंह, समाजसेवी अंशुमान जायसवाल, पुजारी भंडारी बाबा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश मौर्य, अभय सिंह ‘लालू’, सभासद अंगद सोनकर, सभासद कमला, आशीष रावत, पप्पू यादव, बहादुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई