best news portal development company in india

5 अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में होगी बीजेपी की अहम बैठक, भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन

SHARE:

5 अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में होगी बीजेपी की अहम बैठक, भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन!

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख सदस्य संगठन की आगामी रणनीति तय करने के लिए 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बैठक करेंगे। संगठन के सूत्रों के अनुसार यह बैठक पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर आयोजित होगी।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में करीब एक महीने तक चले आंदोलन के बाद कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने को कहा गया है। साथ ही उनसे छात्रों और स्वयंसेवकों से बातचीत कर उनके सुझाव लेकर बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

संगठन के मुताबिक बैठक में भविष्य की रणनीति और आगे के आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर लिए गए फैसलों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई