best news portal development company in india

70वीं मंडल स्तरीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी का दबदबा, 9 खिलाड़ियों का प्रदेश स्तर पर चयन!

SHARE:

बरेली में 23 से 26 सितंबर तक होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ी करेंगे आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व

फूलपुर (आजमगढ़) 70वीं मंडल स्तरीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी, मेजवां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न आयु वर्गों में अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक अपने नाम किए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अकादमी के 9 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बरेली में 23 से 26 सितंबर तक किया जाएगा, जहां चयनित खिलाड़ी आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पदक विजेता खिलाड़ी

प्रथम स्थान

प्रियांशु प्रजापति — बॉयज सिंगल्स, अंडर-19

शिवम कुमार — बॉयज सिंगल्स, अंडर-14

द्वितीय स्थान

युवराज प्रजापति — बॉयज सिंगल्स, अंडर-17

सुमित गोंड — बॉयज सिंगल्स, अंडर-14

श्रेया यादव — गर्ल्स सिंगल्स, अंडर-14

तृतीय स्थान

संजू यादव — गर्ल्स सिंगल्स, अंडर-17

आराधना गोंड — गर्ल्स सिंगल्स, अंडर-17

अंशिका प्रजापति — गर्ल्स सिंगल्स, अंडर-14

पुलकित प्रजापति — बॉयज सिंगल्स, अंडर-14

अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी एवं मेजवां वेलफेयर सोसाइटी में खुशी का माहौल है मेजवां वेलफेयर सोसाइटी के डिप्टी मैनेजर मनोज कुमार प्रजापति ने कोच नीरज गोंड सहित सभी पदक विजेता एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे कोच नीरज गोंड की अथक मेहनत, अनुशासन और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है वहीं, कंप्यूटर के सीनियर फैकल्टी नाजिश आज़मी ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मेजवां क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर वे मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं। अकादमी के खिलाड़ियों का लगातार बेहतर प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

मनोज कुमार प्रजापति

डिप्टी मैनेजर, मेजवां वेलफेयर सोसाइटी

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई