best news portal development company in india

आजमगढ़: खेत से घर लौटे फूलचंद की अचानक मौत, जहरीले जंतु के काटने की आशंका !

SHARE:

आजमगढ़: खेत से घर लौटे फूलचंद की अचानक मौत, जहरीले जंतु के काटने की आशंका

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कनैला गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत से घर लौटे 42 वर्षीय फूलचंद पुत्र बेचन राम की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने खेत में काम करने के दौरान किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई है।

बताया गया कि फूलचंद बुधवार सुबह करीब 8 बजे खेत में काम करने गए थे। कुछ देर बाद घर लौटने पर उन्हें घबराहट और सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय, अतरौलिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र अर्पित समेत अन्य परिजनों ने आशंका जताई कि खेत में काम करने के दौरान फूलचंद को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया होगा। हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

फूलचंद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र अर्पित और अर्जित तथा दो पुत्रियां निशा और नीलू हैं। पत्नी सूर्यकीर्ति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई