आजमगढ़: एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित मामलों में अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह एवं प्रशिक्षणाधीन आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर भी मौजूद रहे। एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना जाए।
उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा पीड़ितों को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। जनपद पुलिस ने आमजन की समस्याओं के समाधान और पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।








