best news portal development company in india

आजमगढ़: बिलरियागंज-रौनापार बॉर्डर पर अवैध अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, ‘पूर्वांचल अस्पताल’ सील

SHARE:

आजमगढ़: बिलरियागंज-रौनापार बॉर्डर पर अवैध अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, ‘पूर्वांचल अस्पताल’ सील

आजमगढ़/बिलरियागंज। बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी, बिलरियागंज-रौनापार बॉर्डर पर कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित ‘पूर्वांचल अस्पताल’ पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि अस्पताल में बिना वैध पंजीकरण और योग्य चिकित्सकों के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है तथा ऑपरेशन जैसी चिकित्सा सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों की टीम ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया।

जांच के दौरान अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में कोई वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। निरीक्षण में अस्पताल का संचालन नियमों के विपरीत पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन लाल की मौजूदगी में अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम

कार्रवाई में डॉ. मोहन लाल (डिप्टी CMO), धीरेन्द्र शुक्ला (वरिष्ठ सहायक चिकित्साधिकारी) तथा बृजेश सिंह (सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर) शामिल रहे।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई