best news portal development company in india

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजगीर की मौत, परिवार में मचा कोहराम !

SHARE:

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजगीर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर बाजार में सोमवार शाम हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से 59 वर्षीय राजगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्लू राम, निवासी कुशवा गांव के रूप में हुई है। वह राजगीर का काम कर परिवार की आजीविका चलाते थे।

जानकारी के अनुसार, कल्लू राम चितारा महमूदपुर गांव में निर्माणाधीन मकान का काम देखने गए थे। मकान की छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा था। काम देखने के दौरान वह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए और झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें तत्काल आनन-फानन में चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जौनपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई