best news portal development company in india

देवगांव में तीन फरार अभियुक्तों के घर कुर्की की उद्घोषणा, मकान बेचकर मुंबई भागने की जानकारी !

SHARE:

देवगांव में तीन फरार अभियुक्तों के घर कुर्की की उद्घोषणा, मकान बेचकर मुंबई भागने की जानकारी

देवगांव/आजमगढ़। न्यायालय के आदेश पर देवगांव पुलिस ने फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गांव में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और उद्घोषणा पत्र सार्वजनिक स्थान पर चस्पा किया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कल्याणपुर मानिकपुर गांव पहुंची। यहां अभियुक्त जितेन्द्र, विरेन्द्र पुत्र श्यामलाल और सुगन्ता पुत्री श्यामलाल के खिलाफ न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की जानी थी।

पुलिस के गांव पहुंचने पर जानकारी मिली कि तीनों आरोपी अपना दो कमरों का मकान पड़ोसी को बेचकर मुंबई चले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने गांव में गवाहों की मौजूदगी में मुनादी कराई और कुर्की की उद्घोषणा से संबंधित पत्र बिजली के पोल पर चस्पा किया।

पुलिस के अनुसार मामला ग्राम न्यायालय में दायर वाद संख्या 976/2024 से संबंधित है। इसमें धारा 156(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय की ओर से आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) और धारा 82 के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया था।

कार्रवाई के दौरान एसआई पंकज कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई