best news portal development company in india

गया में चोरी के शक में पूछताछ करने पहुची पुलिस टीम पर हमला,2 पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल।

SHARE:

गया में चोरी के शक में पूछताछ करने पहुची पुलिस टीम पर हमला,2 पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल।

गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड में शुक्रवार को चोरी के मामले में पूछताछ करने पहुंची पुलिस टीम पर खानाबदोशो के एक समूह ने हमला कर दिया, अचानक हुए हमले में पुलिस गश्ती के वाहन के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए वहीं डायल 112 के एएसआई बैजू पासवान एवं महिला सिपाही को हल्की चोटें आई है,

वही एक महिला सिपाही के राइफल को भी कुछ नुकसान पहुंचा है,

बता दे कि बीते 8 सितंबर को शैलेन्द्र कुमार के पिता बैंक से पैसा निकाल कर अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने उनके पैसे उड़ा लिया, युवक की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी जिसके बाद उसकी पहचान के लिए पीड़ित व्यक्ति पुलिस के साथ सड़क किनारे रहे खानाबदोशों के पास पहुंची, लेकिन पुलिस पहुंचते ही महिलाओं ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया,साथ ही बुजुर्ग के साथ भी मारपीट की गई, वही इस मामले में पुलिस ने कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लिया है जबकि कुछ लोग अपना टेंट छोड़कर भाग गए।

वही फतेहपुर थाना की पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुट गई है और जो भी इसमें आरोपी है उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई