best news portal development company in india

#आजमगढ़: मुबारकपुर में फर्जी दस्तावेज से मदरसा संचालन का मामला, प्रबंधक और प्रधानाचार्य गिरफ्तार !

SHARE:

#आजमगढ़: मुबारकपुर में फर्जी दस्तावेज से मदरसा संचालन का मामला, प्रबंधक और प्रधानाचार्य गिरफ्तार

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मदरसा संचालन और प्रबंध समिति का पंजीकरण कराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मदरसा प्रबंधक और प्रधानाचार्य शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, नेवादा निवासी राहत हुसैन पुत्र फजलुर्रहमान ने थाना मुबारकपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्र तैयार कर मदरसा संचालन और प्रबंध समिति का पंजीकरण करा लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 339/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) BNS में मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने 16 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए मदरसा जामिया अरबिया ऐनुल इस्लाम, नेवादा के पास से दोपहर करीब 1:50 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमील अहमद नजीरी, मदरसा प्रबंधक और जलीस अहमद, प्रधानाचार्य के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी!

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई