best news portal development company in india

आजमगढ़: बिलरियागंज में ट्रॉली बैग से 23.411 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन तस्कर गिरफ्तार !

SHARE:

आजमगढ़: बिलरियागंज में ट्रॉली बैग से 23.411 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23.411 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गांजा दो ट्रॉली बैगों में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए कुल 23 बंडलों में रखा गया था।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की तरफ से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की ओर जा रहे हैं।

सूचना के बाद महिला पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को ट्रॉली बैग के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के प्रावधानों से अवगत कराते हुए क्षेत्राधिकारी सगड़ी कौस्तुभ त्रिपाठी को सूचना दी गई। सीओ की मौजूदगी में ट्रॉली बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राजाबाबू के बैग से 12 बंडल में 12.224 किलोग्राम तथा महिलाओं के पास मिले दूसरे ट्रॉली बैग से 11 बंडल में 11.187 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों ट्रॉली बैगों को सील कर नमूना मोहर तैयार की। साथ ही ई-साक्ष्य एप के माध्यम से बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें गांजा एक स्थान पर पहुंचाने के लिए दिया गया था और इसके बदले उन्हें रुपये मिलने थे। हालांकि, पुलिस के अनुसार वे कथित खरीदार के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। तीनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई