best news portal development company in india

मायावती का बड़ा ऐलान, आकाश-दीपिका को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान आनंद को आगे बढ़ाएंगी

SHARE:

मायावती का बड़ा ऐलान, आकाश-दीपिका को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान आनंद को आगे बढ़ाएंगी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार की पार्टी में भूमिका को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला सामने रखा है। रविवार, 20 सितंबर को जारी अपने बयान में मायावती ने कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश आनंद और बेटी दीपिका आनंद को अब पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। वहीं, परिवार से छोटे बेटे ईशान आनंद को संगठन में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाने की बात कही गई है। मायावती ने कहा कि यह निर्णय उनके अब तक के अनुभवों और पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है उन्होंने आकाश आनंद को लेकर उनके विवाह के बाद के व्यवहार और गतिविधियों का उल्लेख किया तथा उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ का भी जिक्र किया मायावती के अनुसार, आकाश को पहले भी पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से अलग किया जा चुका है और अब उन्हें दोबारा जिम्मेदारी देने का सवाल नहीं है।ईशान आनंद को आगे बढ़ाने के फैसले के साथ मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में उनके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधि की जाती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसी स्थिति में परिवार के किसी अन्य सदस्य के बजाय पार्टी के किसी निष्ठावान और समर्पित दलित कार्यकर्ता को आगे लाने की बात कही गई है। मायावती ने अपने बयान में डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के विचारों का भी उल्लेख किया और कहा कि राजनीति में परिवार से ऊपर संगठन और बहुजन समाज के हित को प्राथमिकता देना जरूरी है।इस बीच, BSP की 23 सितंबर को लखनऊ में ऑल इंडिया बैठक प्रस्तावित है, जिसमें संगठनात्मक बदलावों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की बात कही गई है।

Leave a Comment