best news portal development company in india

डॉक्टर की बर्खास्तगी और एफआईआर की मांग को लेकर गरमाया पत्रकार मारपीट मामला !

SHARE:

डॉक्टर की बर्खास्तगी और एफआईआर की मांग को लेकर गरमाया पत्रकार मारपीट मामला
​सहरसा पहुंचे WJMC के प्रदेश पदाधिकारी, डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

​२ अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं होने पर अनशन और उग्र आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

​सहरसा। सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान डिजिटल मीडिया के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस द्वारा अब तक प्राथमिकी (FIR) दर्ज न किए जाने से पत्रकारों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को ‘वर्किंग जर्नलिस्ट्स मीडिया काउंसिल’ (WJMC) की प्रदेश स्तरीय टीम सहरसा पहुंची।
​स्थानीय पूजा रिसोर्ट में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिनीत शेखर और सहरसा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि आरोपी डॉक्टर एस.के. आजाद का केवल तबादला करके मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। संगठन ने मांग की है कि सिर्फ तबादला काफी नहीं है, बल्कि आरोपी डॉक्टर सहित मारपीट में शामिल सभी दोषियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
​डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, अनशन की चेतावनी
बैठक के पश्चात WJMC के प्रतिनिधिमंडल ने सहरसा के डीआईजी कुमार आशीष से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों पर अविलंब एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
​इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिनीत शेखर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “अस्पताल परिसर में पत्रकार पर हमला होना और फिर केवल तबादला कर देना, यह कार्रवाई नहीं बल्कि एक तरह से प्रमोशन जैसा है। संगठन इस लीपापोती से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है।” उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि २ अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संगठन के सदस्य अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर पटना से लेकर दिल्ली तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।
​इस अवसर पर WJMC के रीजनल हेड आंशू राजा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिजय कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव नजिर आलम, प्रदेश सचिव जुबैर अंसारी, प्रमंडलीय अध्यक्ष विनय वर्मा, प्रमंडलीय सचिव राजकुमार झा, अनुमंडल अध्यक्ष शाहबाज खान, शिव कुमार गौरव कुमार विक्की सिंह विकास यादव राजकुमार राजू,चेतन सिह ईद मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई