best news portal development company in india

इंदौर में 5 दिन के नवजात की ब्लड रिपोर्ट पर सवाल, एक लैब ने बताया A+, दूसरी में B+ निकला !

SHARE:

इंदौर में 5 दिन के नवजात की ब्लड रिपोर्ट पर सवाल, एक लैब ने बताया A+, दूसरी में B+ निकला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पांच दिन के एक नवजात के ब्लड ग्रुप की अलग-अलग रिपोर्ट सामने आने से पैथोलॉजी जांच की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। बच्चे की एक रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप A+, जबकि दूसरी पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट में B+ बताया गया।
जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पिता ने ढक्कनवाला कुआं स्थित नीरज डायग्नोस्टिक्स लैब में जांच कराई थी। परिजनों के अनुसार, पहले सैंपल में दिक्कत बताकर दोबारा ब्लड सैंपल लिया गया। इसके बाद जारी रिपोर्ट में बच्चे का ब्लड ग्रुप A+ बताया गया
बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर ने रिपोर्ट देखने के बाद दोबारा जांच की सलाह दी इसके बाद बंगाली चौराहा स्थित यूनिपैथ स्पेशियलिटी लैब में जांच कराई गई, जहां रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप B+ बताया गया।
परिजनों ने पहली लैब से संपर्क किया तो शिकायत के अनुसार वहां रिपोर्ट को गलत प्रिंट होने की बात बताई गई और बाद में B+ की रिपोर्ट जारी की गई बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी से कर जांच की मांग की है।
ब्लड ग्रुप जैसी महत्वपूर्ण जांच में अलग-अलग रिपोर्ट सामने आने से सैंपल कलेक्शन, जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट जारी करने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई